तमकुही राज: मुकुन्द छापर खैरटिया की विधवा महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप, एसडीएम से न्याय की लगाई गुहार
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव मुकुन्द छापर खैरटिया निवासी विधवा महिला लीला देवी पत्नी स्व. विजय प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गांव के ग्राम प्रधान सहित 10 लोगों का मकान गांव के भीटे पर बना है। लेकिन उसके मकान को रात में जेसीबी लगा तोड़वा दिया गया। जबकि अन्य लोगों के मकान वैसे ही। पीड़िता ने एसडीएम और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दे चुकी है, पर न्याय नहीं मिला।