गंगरार: गंगरार में 2 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जिले की गंगरार थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जोजरो का खेड़ा टोल नाके के आगे मीनाक्षी होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के पास काले बैग में अफीम होने की सूचना पर कार्रवाई की गई।