मैहर: मूसलाधार बारिश से चित्रकूट में जलभराव, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे स्थानीय शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मोर्चा संभाला। अधिकारियो के साथ थाना प्रभारी स्वयं उतरे मैदान मे।