चान्हो: दो परिवारों के मारपीट मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
Chanho, Ranchi | May 27, 2026 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित सात सदस्यीय जांच टीम ने बुधवार दोपहर दो बजे चान्हो थाना क्षेत्र स्थित कदमटोली पहुंचकर हालिया मारपीट मामले की जांच की। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ग विशेष के...