जलालाबाद: जलालाबाद में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 9 शिकायतें हुईं पंजीकृत
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में आज शनिवार दिन के 10:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी दुर्गेश यादव ने की. उन्होंने गांव देहात क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और निर्धारित समय के अंदर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।