जलालाबाद: पीरु में गंगा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों को देखने के साक्षी बने जनपद के जनप्रतिनिधि
शाहजहांपुर में गांव पीरू मे गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी पर आज शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के राफेल, मिराज, जगुआर और सुखोई आदि विमान वहां पर गज और लैंडिंग की. लैंडिंग स्थल पर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री जेपीएस राठौर, जलालाबाद के विधायक हरि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे.