सोलन में ‘शनि महाराज’ के नाम पर यह क्या हो रहा है...
सोलन के मॉल रोड स्थित आनंद कॉम्प्लेक्स की गली में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति शनि महाराज के नाम पर लोगों से पैसे मांगता हुआ दिखाई दिया। समाजसेवी सुरेश शर्मा ने बताया कि जब उससे शनि मंत्र के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसका आधार कार्ड भी देखा गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों की जांच की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पहचान संबंधी मामले की सत्यता सामने आ सके। शूलिनी मेले के दौरान शहर में बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई जा रही है।
Solan, Solan | Jun 10, 2026