सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शमलेच के समीप एक हरियाणा रोडवेज बस से 5.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान बस की सीट नंबर 40 पर बैठे 34 वर्षीय अनिश कुमार निवासी दलगांव, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से यह नशा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर थाना सोलन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि उसके आपराधिक रिकॉर्ड और नशे के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।
Solan, Solan | Jun 13, 2026