स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद निवार सेक्शन के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच में लिया है जानकारी के अनुसार सेक्शन स्लीमनाबाद से निवार 1060/28 -1060/30 के बीच अज्ञात युवक की ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रेल्वे ट्रैक में कूदने से आई चोटों के कारण मौत हुई है।