जहानाबाद: गौरक्षणी में चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के शक में युवक पर हमला
जहानाबाद शहर के गौरक्षणी मंदिर परिसर में बैठे सागर कुमार पर दर्जनों लोगों ने हमला कर मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। युवक ने बताया कि चोरी के मामले में एक बदमाश की गिरफ्तारी के बाद लोगों को शक था कि उसने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी आरोप में हमला किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी।