बक्सर: रक्षाबंधन को लेकर बक्सर में एसडीओ ने मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 रक्षाबंधन त्योहार के लेकर बाजार में मिठाइयों की मांग चरम पर है। इसी बीच प्रशासन ने मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्ती दिखाते हुए शहर की नामचीन मिठाई दुकानों निम्बस और माखनभोग के कारखानों व दुकानों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त जांच एसडीओ अविनाश कुमार और डीएसपी गौरव पांडे के नेतृत्व में की गई।