बक्सर: जलस्तर घटने के बाद भी गंगा खतरे के निशान से 19 सेमी ऊपर, कई नए क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित
Buxar, Buxar | Aug 8, 2025 गंगा का जलस्तर कम होने लगा है. हालांकि बाढ़ का पानी अभी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिससे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की परिशानियां अभी कम नहीं हुई हैं. हालांकि जलस्तर घटने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो दो-तीन दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. एक दिन पूर्व जारी हुआ जलस्तर घटने का क्रम उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को भी जारी रहा.