बक्सर: जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 46 आवेदनों पर की सुनवाई, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 8, 2025 शुक्रवार को अपराह्न 3:30 जिलाधिकारी डॉ० विद्यानंद सिंह ने जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से तथा सुदूरवर्ती इलाकों से पहुंचे लोगों की विभिन्न समस्याओं की फरियादें सुनी. सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया.