हसपुरा: ग्राम पंचायतों की जरूरत और भौगोलिक स्थिति के आधार पर वीवीजी रामजी योजना का चयन होगा, पीओ ने दिया प्रशिक्षण
हसपुरा ब्लॉक के मनरेगा कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजिविका मिशन ग्रामीण के तहत जनप्रतिनिधियों , रोजगार सेवकों सहित सभी मनरेगा से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दे रहे पीओ राजेश चौधरी ने कहा कार्य योजना को तैयार कर ग्रामसभा में प्रस्ताव लें। बताया कि 2 अक्टूबर को ग्रामसभा करना है।