गिधौर: गिद्धौर स्थित आवास पर परिवहन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Gidhaur, Jamui | Jul 5, 2026 गिद्धौर स्थित अपने आवास पर रविवार को परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने 2 बजे जिले एवं क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। मंत्री ने संबंधित मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।