दून पहाड़ी संगठन की आम बैठक संपन्न, एकता और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर
तारुवाला में गठित हुई सलाहकार परिषद एवं अनुशासन समिति, 25 नए सदस्यों को भी कार्यकारिणी में किया शामिल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब की आम बैठक ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला, तारुवाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा ने की, जबकि पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सिरमौर मदन नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत महासचिव राजेंद्र चौहान ने स्वागत भाषण के साथ की। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद कुन्दन शर्मा ने पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों और आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक में कमलदीप शर्मा, भीम सिंह चौहान, दिनेश शास्त्री, सेवानिवृत्त कैप्टन मामराज चौहान, प्रताप शर्मा, रामलाल हांडा, वीरेंद्र चौहान, रविंद्र ठाकुर, अनिल तोमर सहित अन्य सदस्यों ने संगठन की एकता, सहयोग और मजबूती को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुटता पर सहमति
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पांवटा साहिब में रहने वाले पहाड़ी समुदाय के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई। रामलाल शर्मा और मदन सिंह नेगी ने संगठन की ओर से की गई गतिविधियों की सराहना की।
सलाहकार परिषद एवं अनुशासन समिति का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से सलाहकार परिषद एवं अनुशासन समिति का गठन किया गया। इसमें मदन नेगी, देवेंद्र वर्मा, अतर सिंह नेगी, मनीष राणा, राजेंद्र नेगी, चंदन शर्मा, दीपचंद शर्मा, जगमोहन सूर्या, सहीराम ठाकुर, रमेश चौहान, जगदीश शर्मा, रामलाल शर्मा, आचार्य रामदत्त शर्मा, जीत सिंह बिरसांटा और मोहिराम शर्मा को शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त 25 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके पदों का आवंटन जल्द किया जाएगा।
अंत में संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा ने पांवटा साहिब में रहने वाले सभी पहाड़ी साथियों के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने तथा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Paonta Sahib, Sirmaur | Oct 18, 2026