गढ़वा: जासोबार में हाठु नदी पर बन रहे पुल की ढलाई में बिना जेई के मिट्टी युक्त बालू का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Garhwa, Garhwa | Dec 28, 2024 ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गढ़वा की ओर से जासोबार, बाहाहारा गांव के बीच हाठु नदी पर करोड़ो रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हो रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य में कनीय अभियंता सुदीप कुमार की अनुपस्थिति में मिट्टियुक्त बालू व मानक के विपरीत पिलर की ढलाई होने की जानकारी के बाद ग्रामीणो ने अनिमियता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया।