गढ़वा: डीसी ने समाहरणालय में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने का दिया निर्देश
Garhwa, Garhwa | Dec 28, 2024 जिला दंडाधिकारी-सह-डीसी शेखर जमुआर ने नये समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं संग बैठक कर विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।