कटकमदाग: पुश्तैनी जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में सहायक नगर आयुक्त समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की खपरियावां निवासी फुल कुमारी मिश्रा ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अम्बुजा राय लक्ष्मी समेत कई लोगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने, चारदीवारी तोड़ने, रंगदारी मांगने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है।