नगर के बाजारों में इन दिनों नई मूंगफली की आवक शुरू हो गई है, जिससे मूंगफली के शौकीनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सड़क किनारे और प्रमुख चौराहों पर लगी दुकानों पर ताजी मूंगफली के ढेर नजर आ रहे हैं, विक्रेताओं के अनुसार फिलहाल नई मूंगफली 100 रुपए में करीब डेढ़ किलो तक बिक रही है, जो आम लोगों की पहुंच में है। सस्ती और ताजी होने के कारण इसकी मांग है।