बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित, मुकदमा हुआ दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र संजय नगर के रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका विवाह 19 फरवरी 2024 को हुआ था,माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर उसको दहेज दिया था वही ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं है,उसको वह दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं,जिससे तंग आकर उसने आज थाना पुलिस से मामले में शिकायत की है।