बरेली: बिशारतगंज थाना क्षेत्र के सासा में खेत पर काम कर रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के सासा में खेत पर काम कर रहे हैं व्यक्ति को एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।