बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र सैदपुर हांकिस में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हांकिस में दबंगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। दबंगों द्वारा एक युवक जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।