बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले युवक ने बहनोई और उसके साथियों पर लगाया मारपीट का आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले युवक ने बहनोई व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि पैसों के लेनदेन में उसके साथ मारपीट की गई है। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसमें तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।