बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में उधारी के रुपए मांगना युवक को पड़ा भारी, दबंगों ने जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक युवक को उधारी के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। दबंगों ने जमकर युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।