बरेली: बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा के रडार पर आये इंस्पेक्टर इज्जतनगर और नवाबगंज,होगी प्रारंभिक जांच
इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम और इंस्पेक्टर नवाबगंज राजकुमार शर्मा एडीजी जोन रमित शर्मा के रडार पर आ गए हैं। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने शव मिलने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की। जिस पर एडीजी ने एसएसपी बरेली को हत्या की एफआईआर दर्ज कराने और इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम के खिलाफ प्रारंभिक जांच कराकर 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।