सतबरवा: सतबरवा के नए थाना प्रभारी से मिला जनप्रतिनिधियों का दल, सहयोग का लिया संकल्प
सतबरवा के नए थाना प्रभारी प्रदीप कुमार से जनप्रतिनिधियों के दल ने रविवार दोपहर तीन बजे मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट की तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया। राज्य दिशा समिति सदस्य अवधेश सिंह चेरो ,मनिका विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव,उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव,चतरा सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार मौजूद थे।