जमुई: ताराटांड़ में महिला के साथ मारपीट, गंभीर हालत में किया गया सदर अस्पताल रेफर
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 ताराटांड़ में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान ताराटांड़ निवासी 38 वर्षीय संझली सोरेन के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।