टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, परेड में सम्मिलित होने की दी हिदायत
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा एसपी करले में जिले के पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सेवा से संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस दौरान विशेष रूप से बीमारी दुर्घटना या अन्य कारणों से प्रभावित कर्मचारियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके तथा उनके परिजनों का हाल-चाल जाना गया।