टीकमगढ़: टीकमगढ़ आरटीओ कार्यालय में यात्री बस मालिकों के साथ बैठक, यात्री सुरक्षा और बसों की फिटनेस पर ज़ोर
शुक्रवार को टीकमगढ़ आरटीओ कार्यालय में आरटीओ मनोज ने यात्री बस मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्री सुरक्षा और बसों की फिटनेस पर विशेष जोर दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बस मालिकों को 7 दिन का समय दिया है। इस दौरान सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा नियमों का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।