करायपरसुराय: जदयू बरिष्ठ नेता अवधेश पटेल: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक
जदयू नेता अवधेश पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों में बिहार का मॉडल बदलने का काम किया है। एक समय बिहार की खराब सड़कों की चर्चा होती थी, लेकिन आज सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और विकास के क्षेत्र में बिहार आगे बढ़ रहा है।