हमीरपुर: कैथी गांव से लापता पुत्री को बरामद करने की डीआईजी से लगाई परिजनों ने गुहार
कैथी गांव निवासी एक पिता ने डीआईजी चित्रकूट धाम को शिकायती पत्र सौंपकर नाबालिग पुत्री की जान बचाने की गुहार लगाई है। कैथी निवासी कल्लू ने डीआईजी चित्रकूट धाम को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बांदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरहुंटा गांव निवासी सुनील कुमार बहला फुसलाकर 22 फरवरी को लिवा ले गया था। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है।