हमीरपुर: सिकरी गांव में भाषण में नरेश व गीत में चंद्रशेखर आए प्रथम, अभासा परिषद ने आयोजित की प्रतियोगिता
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने क्षेत्र के सिकरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रांति तीर्थ यात्रा के अंतर्गत भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया।साहित्य परिषद के अध्यक्ष लखनलाल जोशी ने बच्चों को क्रांति तीर्थ यात्रा के उद्देश्य बारे में बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. ज्ञानेंद्र द्विवेदी के संयोजन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।