हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में पेयजल संकट से यात्री परेशान, पानी खरीदकर पी रहे यात्री
कस्बे के रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी पीने के लिए हैंडपंप, वाटर कूलर, पेयजल टंकी का सहारा है। प्लेटफार्म में लगे हैंडपंप, वाटर कूलर खराब है। पानी की टंकियो से टोंटियां नदारत हैं और सप्लाई ठप है। इससे यात्री पानी के लिए परेशान होते हैं। स्टेशन मास्टर अमानुद्दीन ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए स्टेशन प्रांगण में टैंकर की व्यवस्था कराई गई है।