हमीरपुर: हमीरपुर के विकास भवन सभागार में स्वीप कोर कमेटी की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बनी रणनीति
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वीप कोर कमेटी की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। जिसमें हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन 20 मई के लिये मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रणनीति बनायी गयी। जिसके तहत आगामी लोक सभा निर्वाचन मे व्यापार मंडल, पत्रकार, कोटेदार, शिक्षक इत्यादि द्वारा लोगों को जागरूक किया जायेगा।