Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
anokha_teer
Harda, Harda
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
इंदौर से मात्र 2 किलोमीटर गांव चारो ओर कीचड़ और मॅहगाई की मार पर क्या बोले ग्रामीण इंदौर तक हरदा तक newsmptak न्यूज़ भारत तक Kailash Vijayvargiya Narendra Modi Dr Mohan Yadav
Harda, Harda | Aug 28, 2026
इंदौर तालाब के हाल पुरा सूखा अभी तक
Harda, Harda | Aug 28, 2026
हरदा विधायक आरके दोगने के पिताजी के निधन के बाद पूर्व मंत्री कमल पटेल कोठरा गांव पहुंचकर विधायक डॉ. आर. के. दोगने के पिता को दी श्रद्धांजलि ! पूर्व मंत्री कमल पटेल आँखो के आपरेशन के बाद आज कोठरा घर पहुंचकर श्रद्धाजलि अर्पित करने पहुंचे ! #harda #indore
Harda, Harda | Aug 27, 2026
त्योहारों को लेकर हरदा पुलिस अलर्ट 🚨 थाना प्रभारी आरएल भारती ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिला सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 👮♂️🚨 #HardaPolice #Harda #PoliceAlert #FestivalSafety #AnokhaTeer
Harda, Harda | Aug 27, 2026
नर्मदा संवाद का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न हरदा - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला हरदा एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में रेवा सेवा समागम के अंतर्गत ‘नर्मदा संवाद’ जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत हरदा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में नर्मदा संरक्षण, घाट संस्कृति, जैविक खेती, पौधारोपण एवं नर्मदा की सहायक नदियों के संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पद्मश्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, स्वदेशी विचार मंच हरदा के सत्यनारायण दोगने, विद्या भारती वैदिक विद्यापीठम से सुजीत शर्मा, पर्यावरणविद् गौरी शंकर मुकाती एवं नर्मदा समग्र के राज्य समन्वयक मनोज जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पद्मश्री श्री नागर ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य के शरीर में रक्त निरंतर प्रवाहित होता रहता है, उसी प्रकार युगों-युगों तक मां नर्मदा अविरल बहती रहे। उन्होंने कहा कि जितना हमारा तन स्वस्थ रहेगा, उतना ही हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और उसी प्रकार जितनी हमारी नदियां स्वस्थ रहेंगी, उतनी ही हमारी धरती स्वस्थ रहेगी। उन्होंने घाट संस्कृति, घाट संरक्षण, नर्मदा पथ एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के विषय पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में श्री बादर ने नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने नर्मदा संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए उपस्थित लोगों से नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। पर्यावरणविद् श्री मुकाती ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। नर्मदा समग्र के राज्य समन्वयक मनोज जोशी ने नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण तथा घाट संस्कृति एवं घाट संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नर्मदा को स्वच्छ, अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु गौर ने किया तथा आभार विकासखंड समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा सहित विभिन्न संतजन, नर्मदा तट से जुड़े नर्मदा भक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Harda, Harda | Aug 27, 2026
युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण सहभागी हैं - केन्द्रीय मंत्री श्री उइके खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित हरदा - खेल दिवस के अवसर पर माय भारत हरदा एवं भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पी.एम. मोदी के साथ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, एसडीओपी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल जगत की हस्तियां, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशभर के युवाओं के साथ सीधे आभासी संवाद से हुई। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए की। उन्होंने देश की युवा शक्ति को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल मेडल जीतना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, अपनी प्रतिभा को पहचानने एवं निरंतर निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उइके ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मक सोच को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में भी राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण सहभागी हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके के साथ उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। युवाओं ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खेल जगत की विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भोपाल में पुरस्कृत खिलाड़ी सुश्री खुशबू खान, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं पुरस्कृत खिलाड़ी सुश्री मना मण्डलेकर तथा एशियन गेम्स से जुड़े राष्ट्रीय एवं पुरस्कृत मलखंभ खिलाड़ी प्रशांत भलावी ने युवाओं के साथ अपनी खेल यात्रा, संघर्ष एवं सफलता के अनुभव साझा किए। खेल हस्तियों ने युवाओं को निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा खेलों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई छात्रा सुश्री कश्यपी शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए ऐसी सतत एवं व्यवस्थित व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया, जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों की समय पर पहचान हो और उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई छात्रा सुश्री कृष्णिका अग्रवाल ने विकसित भारत के लिए युवाओं के सशक्तिकरण पर सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे मंच विकसित किए जाने चाहिए, जहां स्वयंसेवा को स्किल-बेस्ड अवसरों से जोड़ा जा सके, ताकि युवा सामाजिक सेवा के साथ-साथ उपयोगी कौशल भी अर्जित कर सकें। महाविद्यालय के एनएसएस इकाई छात्र आयुष बौरासी ने शासन एवं प्रशासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल भाषणों का हिस्सा न बनाकर प्रशासनिक इंटर्नशिप की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे वे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझ सकें। उन्होंने ‘वन कॉलेज, वन विलेज’ विजन शुरू करने का सुझाव भी दिया, जिसके माध्यम से महाविद्यालय गांवों के साथ जुड़कर वहां के बच्चों एवं युवाओं तक विभिन्न शैक्षणिक एवं विकास संबंधी सुविधाओं की जानकारी पहुंचा सके। एनएसएस इकाई छात्रा सुश्री सुषमा उइके ने ‘विकसित भारत में नशामुक्ति-भारत की युवा शक्ति की जिम्मेदारी एवं भागीदारी’ विषय पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में युवाओं को माय भारत पोर्टल से जुड़ने तथा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ क्विज सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं से माय भारत के माध्यम से स्वयंसेवा, नेतृत्व एवं कौशल आधारित गतिविधियों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित रहा। माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीत काशिव एवं माय भारत के मॉडरेटर दीपक गौर द्वारा किया गया। दोनों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित क्रम में संचालित करते हुए अतिथियों, खेल हस्तियों एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने सभी अतिथियों, खेल हस्तियों, अधिकारियों, प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, एनएसएस एवं एनसीसी विद्यार्थियों तथा उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उइके ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Harda, Harda | Aug 27, 2026
केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने ग्राम कोठरा पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की हरदा- भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी.डी. उइके ने गुरूवार को हरदा जिले के ग्राम कोठरा में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता कन्हैयालाल दोगने का निधन गत शुक्रवार की रात्रि में हो गया था। केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने ग्राम कोठरा में विधायक डॉ. आर.के. दोगने के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्वर्गीय कन्हैयालाल दोगने के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान नर्मदापुरम् सांसद दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Harda, Harda | Aug 27, 2026
गांव के मुख्य मार्ग पर कई जगह भरा पानी, कीचड़ और गंदगी से ग्रामीण परेशान सोडलपुर। ग्राम के मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है। ग्रामीणों को इसी पानी और कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्राम के गुठान मोहल्ले और हाट बाजार के पास सड़क पर पानी भरा होने से स्थिति अधिक खराब है। यहां सड़क पर इतना पानी जमा है कि पैदल निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती। इसी तरह दर्जी मोहल्ला, राम मंदिर के सामने, बाजार चौक और दुर्गा स्टेज के पास भी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के पूरे मौसम में उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैल रही है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीपल चौक पर नाली के ऊपर बड़ा गड्ढा इधर पीपल चौक पर नाली के ऊपर बड़ा गड्ढा हो जाने से भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार यहां आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं और छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। पैदल चलने वालों के लिए भी यह गड्ढा खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने पंचायत से गड्ढे को तत्काल भरवाने और नाली की उचित मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि मुख्य मार्ग के सभी जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए तथा पीपल चौक पर बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को परेशानी और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।
Harda, Harda | Aug 27, 2026