जब जेब में पैसे न हों और जीवनसंगिनी की सांसें उखड़ रही हों, तब एक पति के लिए हर कदम किसी परीक्षा से कम नहीं होता। झाझा की सड़क पर रविवार 10 बजे सामने आया ऐसा ही एक मार्मिक दृश्य इंसानियत को झकझोर देने वाला है। सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव निवासी बुजुर्ग बिशुन देव यादव अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को बचाने के लिए ठेले को ही सहारा बनाने को मजबूर हो गए। आर्