महेश्वर: महेश्वर में 17वीं महिष्मती बोल बम कावड़ यात्रा शुरू, नर्मदा से शिवधाम तक आस्था का महासैलाब
खरगोन जिले की पवित्र नगरी महेश्वर में शनिवार सुबह विधायक राजकुमार मेव के नेतृत्व में 17वीं महिष्मती बोल बम कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध नर्मदा घाट पर सुबह 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए, जिससे पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।