बूंदी: नरसिंहपुरा गांव में पति की हत्या करने वाली महिला से कुल्हाड़ी व सोने की मुर्कीया की गई बरामद, पूछताछ में हुआ खुलासा
Bundi, Bundi | Jun 11, 2024 दबलाना थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव में रविवार को पति की हत्या करने वाली महिला को हिंडोली न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा।पुलिस ने महिला से कुल्हाड़ी व सोने की मूर्कियां बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेंद्र गुर्जर की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाली महिला ममता बाई से पूछताछ की है।