कोईलवर: कोईलवर के बबुरबानी में भाकपा माले की बैठक, 57वें स्थापना दिवस को लेकर तैयारी व गांव-गांव झंडोत्तोलन का निर्णय
कोईलवर बबुरबानी में रविवार को भाकपा माले के ब्रांच सचिवों की बैठक हुई, जिसमें 22 से 28 अप्रैल तक 57वां स्थापना दिवस गांव-गांव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन विस्तार और जनांदोलन तेज करने पर जोर दिया गया। बड़हरा विधानसभा प्रभारी नन्द जी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ।