आगर: विकसित भारत संकल्प यात्रा ने कुबडिया खेड़ी व कालियाखेड़ी का किया भ्रमण
आगर जिले में “विकसित भारत संकल्प यात्रा“ का आयोजन प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा ग्राम पंचायत कुबडिया खेड़ी व कालियाखेड़ी पहुंची, जहां शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल लगाकर आवेदन लिए गए। केंद्र सरकार की योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।