आगर: तनोड़ीया में खेत पर खड़े होने की बात को लेकर एक 38 वर्षीय व्यक्ति के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
आगर कोतवाली थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गोपाल सिंह पिता पोप सिंह निवासी मानकुंड ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर खड़ा था तभी वहां पर जीवन पाटीदार, कमल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार व बबलू पाटीदार आए। इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए गोपाल के साथ मारपीट की। जिससे गोपाल सिंह घायल हो गए हैं। फरियादी गोपाल सिंह की शिकायत पर आगर कोतवाली पुलिस ने धारा 323, 324, 294 तथा 506 में प्रकरण दर्ज किया है।