आगर: प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक 25 वर्षीय कर्मचारी ने पाल खेड़ी बल्डी पर खाया जहरीले पदार्थ, हुई मौत
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई आरएल पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारी मुकेश पिता रमेश परिहार उम्र 25 वर्ष निवासी झालडा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आगर जिला अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।