आगर: राज्य शासन के आदेश पर 22 जनवरी को आगर मालवा जिले में रहेगा आधे दिवस का अवकाश, कलेक्टर ने दी जानकारी
आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगर मालवा जिले में 22 जनवरी सोमवार को आधे दिवस का दोपहर 2:30 बजे तक अवकाश राज्य शासन द्वारा घोषित किया गया है। इस दिन अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा इसलिए जिले के सभी शासकीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे