आगर: नरवल की 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध आगर महिला थाने में दहेज-प्रताड़ना का प्रकरण कराया दर्ज
नरवल निवासी 25 वर्षीय विवाहित ने बताया कि उसका पति आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित और मारपीट करता है। इससे परेशान होकर महिला अपने परिजनों के साथ अगर महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की धारा-498 में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है।