आगर: पालखेड़ी के समीप कार के सामने जंगली जानवर आ जाने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, राजगढ़ जिले के रहने वाले दो लोग हुए घायल
पालखेड़ी के समीप कार के सामने जंगली जानवर आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सज्जन सिंह पिता भीमसिंह निवासी पाडली थाना भोजपुर और प्रताप सिंह पिता जगन्नाथ निवासी शिवपुरी थाना भोजपुर, राजगढ़ घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से आगर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।