प्रतापगढ़ साइबर सेल ने विभिन्न साइबर ठगी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 शिकायतकर्ताओं के खातों में कुल ₹5,24,328.11 वापस कराए। आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा ने सोमवार शाम 6:00 जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने एनसीआरपी पोर्टल और प्रार्थना पत्रों की जांच कर धनराशि रिफंड कराई। पीड़ितों ने साइबर सेल का आभार जताया।