साइबर अपराध पर राजस्थान पुलिस की सख्त नजर समीक्षा बैठक आयोजित
DGP राजीव शर्मा ने की बैठक
आज पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस, राजस्थान राजीव शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर शहर एवं जयपुर रेंज में साइबर अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई।
सितंबर माह को साइबर सुरक्षा माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में सामने आने वाले साइबर अपराधों, विशेष रूप से Mule Accounts, ATM से अवैध निकासी, संदिग्ध बैंक शाखाओं, फर्जी SIM एवं क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।
साइबर अपराध को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सितंबर एवं अक्टूबर माह में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, संदिग्ध बैंकिंग ब्रांचों की गतिविधियों पर निगरानी तथा फर्जी SIM और Mule Accounts के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री वी.के. सिंह, पुलिस आयुक्त जयपुर श्री सचिन मित्तल, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज श्री राहुल प्रकाश, उपमहानिरीक्षक(साइबर क्राइम) श्री शांतनु कुमार, उप महानिरीक्षक, कार्मिक एवं स्टाफ ऑफिसर, महानिदेशक कार्यालय श्री कुंवर राष्ट्रदीप जयपुर आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्तगण, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक R4C एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Rajasthan Police Barmer Police Balotra Police Jodhpur Police Jaipur Police
Barmer, Barmer | Sep 12, 2026