इटाढ़ी: सड़क निर्माण के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में फंसी स्कॉर्पियो, ग्रामीणों में आक्रोश
Itarhi, Buxar | Jul 3, 2026 इटाढ़ी प्रखंड के पसहरा–लख अटाव मुख्य सड़क पर दहिगना कपूरपट्टी के बीच सड़क निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो वाहन फंस गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर नाला निर्माण के लिए सड़क को खोदा गया है।