लालगंज: नरैना कलां गांव में पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट, चारों घायल प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर
लालगंज के नरैना कलां गांव में बीती रात पंचायत के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 4लोग गंभीर लोग रूप से घायल होकर एंबुलेंस सेवा से सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि देर रात चारों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।